नवादा में मारपीट मामले का फरार आरोपित झारखंड के देवघर से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Nawada News : सिरदला थाना पुलिस ने मारपीट के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नामजद आरोपित को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Nawada News : सिरदला थाना पुलिस ने मारपीट के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नामजद आरोपित को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान सिरदला गांव निवासी जय गौड़ के पुत्र बिंदु गौड़ के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार आरोपित सिरदला थाना कांड संख्या 105/26 का अभियुक्त है. उस पर सिरदला बाजार स्थित किसान कुमार के फल दुकान के समीप मारपीट की घटना में शामिल होने का आरोप है. घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था.

गुप्त सूचना पर देवघर में दबिश

सिरदला थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित झारखंड के देवघर में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए देवघर पहुंचकर छापेमारी की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.

कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भेजा गया जेल

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है.

Also Read : गया जी : शेरघाटी में चारपहिया वाहन के चकमा से बाइक हादसा, एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >