नवादा में तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने खड़ी ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, मौके पर हीं युवक की मौत

Nawada Accident News: नवादा जिले के वारिसलीगंज-खरांठ पथ स्थित राइस मिल के पास शुक्रवार 19 जुलाई को एक खड़ी ट्रक में पीछे से एक अपाची बाइक सवार ने टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Nawada Accident News: नवादा जिले के वारिसलीगंज-खरांठ पथ स्थित राइस मिल के पास शुक्रवार 19 जुलाई को एक खड़ी ट्रक में पीछे से एक अपाची बाइक सवार ने टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर बाइक सवार को इलाज के लिए पीएचसी लाई, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक की पहचान मसनखावां गांव के माने यादव का 40 वर्षीय पुत्र राजन यादव के रूप में हुई है.

खड़ी ट्रक में पीछे से बाइक ने मारी टक्कर

रिपोर्ट्स की मुताबिक राजन यादव मजदूर था, जो मजदूरी करने के बाद शुक्रवार की देर शाम अपने साथी की बाइक मांगकर वारिसलीगंज बाजार जा रहा था. रास्ते में मुड़लाचक और राइस मिल के बीच किसी खड़ी ट्रक में पीछे से उसने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सूचना के बाद पहुंची वारिसलीगंज पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाई, जहां देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: बेतिया में ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक युवक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक…

मौत की सूचना मिलते हीं बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक मजदूरी कर अपने परिवार की जीविका चलाता था. उसके वृद्ध माता पिता के अलावा पत्नी और दो छोटे बेटे और तीन बेटियां हैं. अचानक मौत की खबर सुनते ही मृतक की पत्नी और उसके बच्चों का रो-रोकर हाल बुरा हो गया है. मौत की खबर ने पत्नी को सदमे में डाल दिया है. 

पुलिस ने क्या कहा ?

वही वारसलीगंज पुलिस का कहना है कि मौत की खबर के बाद मृतक के परिवार के लोग पहुंच गए हैं. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है.

 बिहार के 6 दोस्तों ने गोंडा ट्रेन हादसे की बतायी कहानी, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >