मोबाइल टावर लोकेशन से लापता आयुष राज का सुराग, डिहरी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद

Nawada News : नवादा के भदौनी गांव से लापता युवक आयुष राज को पुलिस ने डिहरी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है. परिजनों ने पुलिस की तत्परता के लिए आभार जताया है.

Nawada News : नगर थाना क्षेत्र के भदौनी गांव से लापता हुए आयुष राज को पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर डिहरी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच के कारण लापता युवक तक पहुंचने में सफलता मिली. बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आयुष राज को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

लापता होने की सूचना पर पुलिस ने शुरू की तकनीकी जांच

नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर उमा शंकर सिंह ने बताया कि भदौनी गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र आयुष राज के लापता होने की सूचना उसके परिजनों ने पुलिस को दी थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर थाना पुलिस ने आयुष के मोबाइल फोन की तकनीकी जांच शुरू की. जांच के दौरान मोबाइल के टावर लोकेशन से उसके डिहरी क्षेत्र में होने की जानकारी मिली.

जीआरपी के सहयोग से रेलवे स्टेशन से हुई बरामदगी

मोबाइल की लोकेशन मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने डिहरी रेलवे स्टेशन पर संपर्क स्थापित किया. इसके बाद जीआरपी डिहरी के सहयोग से पुलिस ने आयुष राज को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया.

बेटे के सकुशल मिलने से परिजनों में खुशी

आयुष राज के सकुशल बरामद होने की सूचना मिलते ही परिजनों में खुशी का माहौल हो गया. परिजनों ने पुलिस की तत्परता और सहयोग के लिए आभार जताया. पुलिस की तकनीकी निगरानी और जीआरपी के साथ बेहतर समन्वय से लापता युवक की बरामदगी को महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है.

Also Read : PHOTOS: 250 किमी दूर से सिपाही के पीछे पहुंची प्रेमिका, फिर जो हुआ तस्वीरों में देखिए..


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >