नवादा में अल्पसंख्यक बालक छात्रावास संचालन समिति की बैठक, DDC ने दिए अहम निर्देश

Nawada Minority Hostel Meeting: नवादा समाहरणालय में अल्पसंख्यक बालक छात्रावास संचालन समिति की बैठक हुई. डीडीसी नीलिमा साहू ने छात्रावास की सुविधाओं, वित्तीय प्रबंधन और नए अधीक्षक के पारदर्शी चयन के निर्देश दिए.

Nawada Minority Hostel Meeting: समाहरणालय स्थित उप विकास आयुक्त कार्यालय में शुक्रवार को अल्पसंख्यक बालक छात्रावास संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त नीलिमा साहू ने की. इस दौरान छात्रावास के सुचारू संचालन, वित्तीय प्रबंधन, विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं तथा नए छात्रावास अधीक्षक के चयन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई.

वित्तीय प्रबंधन को पारदर्शी बनाने पर जोर

बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि एवं उसके अनुपालन की समीक्षा से हुई. इसके बाद छात्रावास अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत आय-व्यय विवरण की जांच करते हुए वित्तीय प्रबंधन को पारदर्शी, जवाबदेह एवं व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही छात्रावास संचालन से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं प्रबंधन संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.

नए छात्रावास अधीक्षक का चयन होगा निष्पक्ष

उप विकास आयुक्त ने नए छात्रावास अधीक्षक के चयन के लिए प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विभागीय नियमों के अनुरूप संपन्न कराई जाए, ताकि योग्य एवं सक्षम अभ्यर्थी का चयन सुनिश्चित हो सके.

छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

बैठक में छात्रावास में उपलब्ध स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण भोजन, आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समीक्षा की गई.

डीडीसी नीलिमा साहू ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने छात्रावास की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर भी बल दिया.

बैठक में संचालन समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read: नवादा में लंबित योजनाओं पर डीएम सख्त, मुआवजा भुगतान और निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >