नवादा: रजौली में ट्यूशन जाने निकली 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण, युवक पर शादी की नीयत से ले जाने का आरोप

नवादा जिले के रजौली से 14 वर्षीय छात्रा के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ट्यूशन से घर न लौटने पर पिता ने शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Nawada News : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के अपहरण का गंभीर मामला सामने आया है. ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली 14 वर्षीय छात्रा के देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इसके बाद पिता ने रजौली थाना में लिखित आवेदन देकर बहला-फुसलाकर अपहरण किए जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्यूशन जाने के दौरान गायब हुई नाबालिग

जानकारी के अनुसार घटना 20 जुलाई 2026 की शाम करीब 4 बजे की है. नाबालिग बालिका हर दिन की तरह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी. लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई. परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली.

जमुई के युवक पर अपहरण का आरोप

शिकायतकर्ता पिता ने जमुई जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज निवासी जगदीश चौधरी के पुत्र संतोष कुमार, उम्र करीब 22 वर्ष, पर उनकी नाबालिग बेटी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है. पिता ने आरोपी के भाई समेत अन्य लोगों पर भी इस घटना में सहयोग करने का आरोप लगाया है.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, छापेमारी जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए रजौली थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. रजौली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. साथ ही तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

पुलिस कार्रवाई पर टिकी परिजनों की नजर

घटना के बाद पीड़ित परिवार में चिंता का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही नाबालिग को बरामद करने के लिए प्रयास जारी हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >