Nawada News : नवादा जिले की समस्याओं को लेकर बिहार विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार ने सदन में कई महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को उठाते हुए मौजूदा सरकार से कार्रवाई की मांग की. उन्होंने तारांकित प्रश्न, अल्प सूचित प्रश्न, निवेदन और ध्यानाकर्षण के माध्यम से खनन, सड़क, शिक्षा और उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया. तारांकित प्रश्न के माध्यम से श्री कुमार ने नवादा बाईपास एनएच- 20 से 50 मीटर के अंदर एम/एस पूनम इंटरप्राइजेज द्वारा किए जा रहे बालू भंडारण का मामला उठाया. अल्प सूचित प्रश्न के माध्यम से उन्होंने खाखांदुआ क्षेत्र में ओवरलोडेड वाहनों के परिचालन का मुद्दा सदन में उठाया. निवेदन के माध्यम से अकबरपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय नावाडीह की जर्जर भवन स्थिति का मामला भी सदन में उठाया गया. ध्यानाकर्षण प्रश्न के माध्यम से एमएलसी अशोक कुमार ने मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से संबद्ध नवादा जिले के चार डिग्री कॉलेजों में छात्राओं से अनाधिकृत शुल्क वसूली का गंभीर मुद्दा भी सदन में उठाया.
नवादा में खनन, सड़क, शिक्षा और उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों को एमएमलसी ने सदन में उठाया

सदन में मांग करते एमएलसी आशोक कुमार | Prabhat Khabar Network
Copied link
बिहार विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार ने नवादा जिले की महत्वपूर्ण जनहित की समस्याओं को सदन में उठाया. खनन, सड़क, शिक्षा और उच्च शिक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार से कार्रवाई की मांग की गई है. यह रिपोर्ट सदन की कार्यवाही पर प्रकाश डालती है.