नवादा: कौआकोल पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार शराब तस्कर, एसटीएफ के साथ छापेमारी कर किया गिरफ्तार

Nawada News: नवादा में कौआकोल थाना पुलिस ने एक बड़े शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. यह अभियान अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्ती को दर्शाता है.

Nawada News: कौआकोल थाना क्षेत्र के सोखोदेवरा गांव निवासी सुमंत कुमार उर्फ नागा को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में नवादा भेज दिया. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है.

एसटीएफ के साथ चलाया गया विशेष अभियान

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुमंत कुमार उर्फ नागा के खिलाफ कौआकोल थाना में शराब तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. विभिन्न कांडों में वांछित होने के कारण पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था.

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को एसटीएफ के सहयोग से विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान सोखोदेवरा गांव में नाटकीय ढंग से छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया.

शराब तस्करों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को आरोपित को न्यायिक हिरासत में नवादा भेज दिया. थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. किसी भी कीमत पर शराब तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dashrath mistri

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >