नवादा: शराब मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नवादा पुलिस ने शराब से जुड़े एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी रुदल मांझी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस का शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

Nawada News: पकरीबरावां थाना पुलिस ने शराब से जुड़े एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस की यह कार्रवाई शराब के अवैध कारोबार और उससे जुड़े फरार आरोपितों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई.

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के गांधी टोला मुसहरी में एक वांछित आरोपित मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की और गांधी टोला निवासी रुदल मांझी, पिता स्वर्गीय शिवालक मांझी, को गिरफ्तार कर लिया.

लंबे समय से था फरार

थानाध्यक्ष रंजन चौधरी ने बताया कि रुदल मांझी पूर्व से दर्ज एक शराब मामले में वांछित था और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था. गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

अभियान रहेगा जारी

थानाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों और फरार आरोपितों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से शराब से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vishwanath Kumar

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >