नवादा: कौआकोल में विशेष शिविर, 12 भूमिहीन परिवारों को मिला बंदोबस्ती पर्चा

नवादा जिले के कौआकोल में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 12 भूमिहीन परिवारों को उनके जमीन का वैधानिक अधिकार मिला. अंचलाधिकारी चंदन चौधरी ने बताया कि यह राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हिस्सा है.

Nawada News: नवादा जिले के कौआकोल अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को प्रशासन की ओर से एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद और भूमिहीन लोगों को भूमि का वैधानिक अधिकार प्रदान करना था. कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचलाधिकारी (सीओ) चंदन चौधरी ने की.

12 भूमिहीन परिवारों के बीच बांटे गए बंदोबस्ती पर्चे

शिविर के दौरान कौआकोल अंचल प्रशासन द्वारा कुल 12 लाभुकों के बीच भूमि बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया. अंचलाधिकारी चंदन चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत जरूरतमंदों को जमीन का कानूनी मालिकाना हक देने के लिए यह पहल की गई है. पर्चा मिलने से सभी लाभार्थी परिवारों के बीच खुशी का माहौल दिखा.

कार्यक्रम में कई अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

इस विशेष शिविर के आयोजन के दौरान बीडीओ डॉ. अखिलेश कुमार, राजस्व अधिकारी अनीश कुमार, प्रशिक्षु एसआई सोनू कुमार गुप्ता, राजस्व कर्मचारी मिथुन कुमार मिठू, आदित्य कुमार, दीपक कुमार, नितेश कुमार मिश्रा, प्रकाश कुमार तथा लिपिक नीतीश कुमार सहित अंचल के कई अन्य कर्मी उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dashrath mistri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >