Nawada News : नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के अरियन गांव स्थित मुसहरी टोला निवासी अधेड़ मजदूर स्व चांदो मांझी का बेटा रामजन्म मांझी की मौत बिजली की तार के चपेट में आने से हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि वे खेती का काम करने खेत की ओर जा रहे थे. तभी रास्ते में एक खेत में गिरी बिजली के हाई टेंशन तार की चपेट में आ गये. तार में बिजली प्रवाहित थी. तार टूटकर गिर गया था और बिजली नहीं काटी गयी थी. घटना की सूचना के बाद परिजन में कोहराम मच गया. बिजली कटवायी गयी और रामजन्म को वहां से हटाया गया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना के बाद थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दल-बल के साथ स्थल पर पहुंचे और लाश को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. लोग बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. रामजन्म मांझी राज मिस्त्री का काम करते थे. धान रोपनी का समय होने की वजह से वे इन दिनों मिस्त्री का काम छोड़कर खेती के काम में लगे हुए थे. पोस्टमार्टम के बाद गांव में अंतिम संस्कार का काम किया गया.
नवादा: खेत में गिरे बिजली तार की चपेट में आने से एक की मौत, जांज में जुटी पुलिस

नवादा: खेत में गिरे बिजली तार की चपेट में आने से एक की मौत, जांज में जुटी पुलिस
Copied link
बिहार के हिसुआ में खेत में गिरे हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।