पलक झपकते ही महिला के गले से खींची चेन, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

शहर के अति व्यस्त मुख्य मार्ग पर अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर देखने को मिला. बुधवार की शाम काले रंग की बाइक पर सवार उचक्के एक महिला के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गये.

नवादा सदर. शहर के अति व्यस्त मुख्य मार्ग पर अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर देखने को मिला. बुधवार की शाम काले रंग की बाइक पर सवार उचक्के एक महिला के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गये. झपटमारी इतनी तेज और अचानक थी कि दंपति की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गयी, जिससे दोनों को हल्की चोटें आयी हैं. जानकारी के अनुसार, पार नवादा निवासी पीड़िता अपने पति बिनोद कुमार के साथ बाइक से भगत सिंह चौक से घर लौट रही थीं. देवरानी-जेठानी मॉल के समीप पहुंचते ही दो युवक तेजी से उनके करीब आये. पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर महिला के गले से करीब 20 ग्राम (दो भर) की सोने की चेन खींच ली. इसके बाद अपराधी पलक झपकते ही प्रजातंत्र चौक की दिशा में भाग निकले. इस अचानक हुए हमले से दंपती अपना संतुलन खो बैठे और बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर उन्हें संभाला. घटना के बाद पीड़ित दंपति ने नगर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पीड़िता के अनुसार, अपराधियों की हरकत इतनी सुनियोजित और तेज थी कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला. इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि उचक्कों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके. शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर सकें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >