अकबरपुर में तेज रफ्तार कार ने मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत

Nawada news. थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से चार वर्षीया मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी. उसकी पहचान झारखंड के कोडरमा निवासी रोहित कुमार की पुत्री पीहू कुमारी के रूप में हुई है.

कोडरमा से ननिहाल आयी थी चार वर्षीया पीहू, जन्मदिन समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, शव का पोस्टमार्टम संपन्न

फोटो-क्षतिग्रस्त कार.

प्रतिनिधि, अकबरपुरथाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से चार वर्षीया मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी. उसकी पहचान झारखंड के कोडरमा निवासी रोहित कुमार की पुत्री पीहू कुमारी के रूप में हुई है. इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. जानकारी के अनुसार, कोडरमा निवासी रोहित कुमार अपनी ससुराल फतेहपुर के पूर्व प्रमुख रेणु देवी के घर एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने आये थे. पूरा परिवार उत्सव के माहौल में था, तभी यह हादसा हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नरहट की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क पार कर रही पीहू को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

ग्रामीणों ने चालक को दबोचा

हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे कार चालक को स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया. सूचना मिलते ही अकबरपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा और एसआइ उमेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने चालक और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां से प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. बच्ची की मौत के बाद उसके ननिहाल और पैतृक घर दोनों जगह मातम छाया हुआ है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर गति सीमा तय की जाये और सड़क किनारे खड़े खराब वाहनों को हटाया जाये, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >