नवादा में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त, लाइनर गिरफ्तार

Nawada News : सिरदला पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर और बाइक जब्त की है। पुलिस ने एक लाइनर को गिरफ्तार किया, जबकि चालक फरार हो गया।

Nawada News : थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए बड़गांव नदी घाट से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया. कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर के आगे बाइक से चल रहे एक लाइनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक बालू सड़क पर गिराते हुए वाहन छोड़कर फरार हो गया. मामले में वाहन मालिक और फरार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार लाइनर की पहचान बड़गांव निवासी सकलदेव सिंह के 26 वर्षीय पुत्र अनिकेत कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे व्यवहार न्यायालय, नवादा भेज दिया गया.

सूचना पर पुलिस ने नदी घाट के आसपास शुरू की निगरानी

थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़गांव नदी घाट से अवैध रूप से बालू का उठाव कर ट्रैक्टर के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नदी घाट के आसपास निगरानी शुरू की. इसी दौरान बालू लदा एक ट्रैक्टर घाट से निकलता हुआ दिखाई दिया. पुलिस को अपनी ओर आता देख चालक ट्रैक्टर को तेज गति से भगाने लगा और सड़क पर ही बालू गिराने लगा.

घर के पास ट्रैक्टर छोड़कर फरार हुआ चालक

पुलिस के पीछा करने पर चालक कुछ दूरी पर ट्रैक्टर को एक घर के पास खड़ा कर मौके से फरार हो गया. पुलिस टीम ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. इसी दौरान ट्रैक्टर के आगे-आगे बाइक से चल रहा लाइनर अनिकेत कुमार भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने लाइनर की बाइक को भी जब्त कर लिया है.

Also Read : धान की अच्छी फसल और पर्याप्त बारिश की कामना को लेकर अखंड पूजा का समापन, बारिश से ग्रामीणों में खुशी

30 सीएफटी अवैध बालू जब्त, फरार चालक की तलाश जारी

पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर से करीब 30 सीएफटी अवैध बालू बरामद किया है. मामले में सिरदला थाना कांड संख्या 255/26 दर्ज की गई है. पुलिस फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. नदी घाटों से अवैध बालू के उठाव और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : जनसुनवाई में 14 परिवादों पर हुई सुनवाई, कई मामलों का मौके पर किया गया निष्पादन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पप्पू कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >