नवादा के सुदूरवर्ती सिरिसियाटांड़ गांव में स्वास्थ्य शिविर, 200 ग्रामीणों की हुई जांच

Nawada News : रजौली के सिरिसियाटांड़ गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 200 ग्रामीणों की जांच कर मुफ्त दवाइयां दी गईं और बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई।

Nawada News : रजौली प्रखंड अंतर्गत सवैयाटांड़ पंचायत के सुदूरवर्ती सिरिसियाटांड़ गांव में सोमवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. सामुदायिक सशक्तिकरण परियोजना के तहत भारतीय जन उत्थान परिषद की ओर से आयोजित शिविर में करीब 200 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई. जांच के बाद मरीजों को बीमारी के अनुसार नि:शुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं.

चिकित्सकों ने ग्रामीणों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रजौली के चिकित्सक डॉ. रोहित कुमार और डॉ. शमीम अंसारी ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया. इस दौरान फार्मासिस्ट अमित कुमार और जीएनएम अरुण कुमार पाल भी मौजूद रहे. चिकित्सकों ने ग्रामीणों को मौसम आधारित बीमारियों के उपचार के साथ-साथ उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी.

मौसमी बीमारियों से बचाव के बताए उपाय

चिकित्सकों ने सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, त्वचा संबंधी समस्याओं सहित अन्य मौसमी बीमारियों के लक्षण और उनसे बचाव की सावधानियों के बारे में बताया. ग्रामीणों को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और संतुलित आहार के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया. खासकर माइका-आश्रित परिवारों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए विशेष परामर्श दिया गया. चिकित्सकों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेने और समय पर उपचार कराने की सलाह दी.

करीब 200 ग्रामीणों को मिली नि:शुल्क दवा

स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे करीब 200 ग्रामीणों की जांच की गई. जांच के बाद चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गईं. शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, समय पर इलाज कराने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाने के लिए प्रेरित किया गया.

दूरदराज के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना उद्देश्य

भारतीय जन उत्थान परिषद के परियोजना कार्यकर्ता इंद्रजीत कुमार ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि छोटी बीमारियों को नजरअंदाज न करें और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेकर इलाज कराएं. इस अवसर पर संस्था के सामुदायिक कार्यकर्ता ऋतुराज कुमार, पवन कुमार सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए आयोजकों और स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार जताया.

Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >