नवादा के मध्य विद्यालय चौगांव के प्रभारी प्रधानाध्यापक उदय कुमार चौधरी का निधन, शिक्षा जगत में शोक

Nawada News : नवादा के सिरदला प्रखंड में प्रभारी प्रधानाध्यापक उदय कुमार चौधरी का हृदय गति रुकने से निधन. शिक्षा जगत में शोक की लहर, परिजनों और सहकर्मियों में गहरा दुख.

Nawada News : सिरदला प्रखंड क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय चौगांव के प्रभारी प्रधानाध्यापक उदय कुमार चौधरी का रविवार को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी. एक कर्मठ एवं समर्पित शिक्षक के असामयिक निधन से सहकर्मी शिक्षकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में गहरा शोक व्याप्त है.

परिजनों के अनुसार, शनिवार को विद्यालय में ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. स्थिति गंभीर होते देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद हृदयाघात की जानकारी दी. इलाज के दौरान रविवार को उनकी स्थिति और बिगड़ गयी. इसी दौरान हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया.

निधन की खबर से शिक्षकों में शोक

उदय कुमार चौधरी के निधन की खबर जैसे ही सिरदला प्रखंड के शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों तक पहुंची, शोक संवेदनाओं का सिलसिला शुरू हो गया. सहकर्मी शिक्षक, शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उनके पैतृक आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया.

Also Read : पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एके-47 मामले में फरार कुख्यात को लगी गोली; SI भी घायल

कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक के रूप में रहे याद

सहकर्मी शिक्षकों ने कहा कि उदय कुमार चौधरी अपने कर्तव्य के प्रति सदैव सजग एवं समर्पित रहे. विद्यालय में उनके सहज व्यवहार, अनुशासनप्रियता और सहयोगात्मक व्यक्तित्व को लंबे समय तक याद किया जाएगा. उनके असामयिक निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया.

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना

शोक व्यक्त करने पहुंचे लोगों ने दिवंगत शिक्षक के व्यक्तित्व एवं उनके कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की.

Also Read : फतुहा में दो टेम्पो की जोरदार टक्कर, 31 वर्षीय महिला की मौत; चालक फरार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >