संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को सिरदला प्रखंड मुख्यालय से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू होकर शाहपुर महादलित टोला होते हुए सिरदला मुख्यालय तक पहुंची.
इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास जी के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में गूंज उठा. यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग शामिल हुए.
कलश यात्रा में कल्याण पदाधिकारी नेहा कुमारी, विकास मित्र मालती कुमारी, परमल राजबंशी, अखलेश राजबंशी, पप्पू मांझी, अनिल राजबंशी, रेखा देवी, मिथलेश राजबंशी सहित प्रखंड कर्मियों ने भाग लिया. वहीं नाजिर संजय कुमार, लिपिक राहुल चौधरी, कार्यपालक संजीव कुमार, प्रखंड समन्वयक दिनेश कुमार, विश्वान ऑपरेटर संतोष कुमार भी मौजूद रहे.
कार्यक्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष रामबिलास वर्मा, प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप कुमार सुमन उर्फ छोटू यादव तथा विशुनदेव राम अरविन्द राजबशी कार्यपालक निरीफ राज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी सहभागिता की.
कलश यात्रा के दौरान लोगों ने संत रविदास जी के बताए सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास जी के आदर्शों पर चलने और समाज में आपसी प्रेम एवं सद्भाव बनाए रखने की बात कही.
यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान रखा गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से जयंती समारोह का उत्साह देखने को मिला.
