नवादा : विद्युत उपकेंद्र में लगा एबी स्विच, फॉल्ट होने पर अब तुरंत दूसरे सोर्स से मिलेगी बिजली

नवादा के गोविंदपुर विद्युत उपकेंद्र में एबी स्विच लगने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हुआ है. अब किसी भी फॉल्ट की स्थिति में बिजली तुरंत दूसरे सोर्स से मिलने लगेगी, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती से राहत मिलेगी.

Nawada Electricity Supply : नवादा के गोविंदपुर विद्युत उपकेंद्र (पीएसएस) में बुधवार को 33 केवी बरेव फीडर में एबी स्विच लगाने का कार्य किया गया. करीब तीन घंटे तक चले कार्य के बाद स्विच को स्थापित किया गया. इससे गोविंदपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद है.

गोविंदपुर विद्युत उपकेंद्र को वर्तमान में दो तरफ से 33 केवी लाइन की सुविधा मिलती है. इसमें एक लाइन अकबरपुर फीडर और दूसरी बरेव फीडर से जुड़ी है. ऐसे में किसी एक लाइन में ब्रेकडाउन या फॉल्ट होने पर दूसरी लाइन से गोविंदपुर पीएसएस को बिजली उपलब्ध कराई जा सकती है.

गोविंदपुर पीएसएस में बिजली संबंधित कार्य होते | Prabhat Khabar Network

हालांकि, अब तक बरेव फीडर की ओर स्विच नहीं लगा होने के कारण सोर्स बदलने में काफी समय लगता था. विद्युत विभाग के जेई धर्मजय कुमार ने बताया कि 33 केवी बरेव फीडर में एबी स्विच लगने से गोविंदपुर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को काफी लाभ मिलेगा. अब गोविंदपुर पीएसएस में डबल सोर्स की सुविधा प्रभावी रूप से काम करेगी. एक सोर्स में फॉल्ट आने पर दूसरे सोर्स को तत्काल चालू किया जा सकेगा.

उन्होंने बताया कि आंधी-पानी के दौरान एक तरफ की लाइन में खराबी आने पर भी दूसरी तरफ से बिजली आपूर्ति जारी रखने में सुविधा होगी. पहले स्विच नहीं लगे होने के कारण मैन्युअल रूप से जम्फर खोलकर सोर्स बदलना पड़ता था, जिसमें काफी समय लगता था. अब एबी स्विच के माध्यम से यह कार्य आसानी से और कम समय में किया जा सकेगा.

इस व्यवस्था से फॉल्ट के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करने में लगने वाला समय कम होगा और उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलने की संभावना है. एबी स्विच लगाने से पूर्व दो बिजली का खंभा स्थापित किया गया है. हालांकि कुछ बचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए गुरुवार को भी कुछ घंटे के लिए विद्युत सप्लाई बंद रहेगी जिससे पूर्ण रूप से कार्य को पूरा कर लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >