नवादा का गोवर्धन मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र, सावन में उमड़ रही भक्तों की भीड़

Govardhan Temple Nawada : नवादा का सुप्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर सावन के महीने में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. दक्षिण भारतीय द्रविड़ स्थापत्य शैली में निर्मित यह भव्य मंदिर भक्तों की भीड़ से गुलजार है.

Govardhan Temple Nawada : सावन की शुरुआत होते ही शहर के सुप्रसिद्ध मंदिरों में से एक गोवर्धन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.

शाम में मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. मंदिर के मुख्य पुजारी विजय पांडे ने बताया कि प्रत्येक सोमवारी को लेकर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाएगा. वहीं भगवान शिव के शिवलिंग को फूल, बेलपत्र व अन्य पूजा की सामग्री से भगवान को सजाया गया.

दक्षिण भारतीय द्रविड़ स्थापत्य शैली और भव्यता

गोवर्धन मंदिर दक्षिण बिहार का सबसे भव्य, आकर्षक और खूबसूरत धार्मिक स्थल माना जाता है. यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान राधा-कृष्ण को समर्पित है और अपनी बेहतरीन दक्षिण भारतीय (द्रविड़) स्थापत्य शैली के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है.

गोवर्धन मंदिर जिले का एकमात्र मंदिर है जो दक्षिण भारतीय (द्रविड़) स्थापत्य शैली के लिए प्रसिद्ध है. मंदिर में दर्शन के लिए जिले ही नहीं दूसरे जिले के श्रद्धालु भी मंदिर में दर्शन करने आते हैं.

आरती का समय और पुजारियों की जानकारी

मंदिर के प्रमुख पुजारी विजय पांडे के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सुबह 6:00 बजे और शाम को 6:00 बजे आरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं.

Also Read : मोकामा रेल पुल पर एनआई कार्य के कारण सितंबर में बदलेगा ट्रेनों का रूट, गया जी के रास्ते चलेंगी कई ट्रेनें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >