ठगी के लिए इस्तेमाल हो रहे 10 फर्जी ऐप्स को गूगल से हटवाया

Nawada news. जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर नकेल कसते हुए साइबर थाना नवादा ने एक बड़ी सफलता हासिल की है.

साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई. अपराध पर अंकुश लगाने में मिलेगी मदद

बिजली बिल और चालान अपडेट के नाम पर लोगों को शिकार बना रहे थे साइबर अपराधी

फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल का पूरा एक्सेस पा लेते थे ठगकैप्शन- साइबर थाना नवादा.

प्रतिनिधि, नवादा सदर

जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर नकेल कसते हुए साइबर थाना नवादा ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने ठगी के लिए इस्तेमाल की जा रही 10 फर्जी एपीके फाइल्स की पहचान कर उन्हें गूगल प्लेटफॉर्म से हटवा दिया है. इस प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. साइबर थाना के पुलिस अधिकारी मनोहर कुमार महतो ने बताया कि ठगों ने इन ऐप्स के नाम बेहद चालाकी से रखे थे. ”इलेक्ट्रिक बिल अपडेट”, ”मीटर बिल अपडेट” और ”चालान अपडेट” जैसे नामों का इस्तेमाल कर लोगों को भ्रमित किया जाता था. जैसे ही कोई व्यक्ति इन फर्जी फाइल्स को इंस्टॉल करता, ठगों को उसके फोन का पूरा एक्सेस मिल जाता था. इसके बाद वे बैंकिंग डिटेल्स, ओटीपी और पासवर्ड चुराकर खातों से पैसे साफ कर देते थे.

समय रहते टली बड़ी ठगी

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से हजारों लोगों के साथ होने वाली संभावित ठगी रुक गयी है. पुलिस का कहना है कि डिजिटल सुरक्षा के लिए इन ऐप्स को समय पर चिन्हित करना बेहद जरूरी था. अगर ये ऐप्स सक्रिय रहते, तो बड़ी संख्या में लोग वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो सकते थे.

सतर्कता ही सुरक्षा : पुलिस की अपील

अधिकारी मनोहर कुमार महतो ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक से एपीके फाइल डाउनलोड न करें. हमेशा आधिकारिक ऐप स्टोर का ही उपयोग करें. किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बड़े आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >