सदर अस्पताल में मिल रही निःशुल्क फिजियोथेरेपी की सुविधा, दर्द और लकवा सहित कई बीमारियों का हो रहा इलाज

Nawada News : नवादा सदर अस्पताल अब मरीजों को प्रतिदिन निःशुल्क फिजियोथेरेपी की सुविधा दे रहा है. स्पाइनल, मांसपेशियों, जोड़ों और नसों की समस्याओं से पीड़ित लोग इसका लाभ उठा सकते हैं. यह सेवा सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध है.

Nawada News : सदर अस्पताल में प्रतिदिन दर्जनों मरीजों को निःशुल्क फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. सोमवार से शनिवार तक संचालित इस सेवा का लाभ स्पाइनल, मांसपेशियों, जोड़ों और नसों से संबंधित समस्याओं से पीड़ित मरीज उठा रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि फिजियोथेरेपी कई बीमारियों में दवा के साथ प्रभावी उपचार का माध्यम बन रही है.

सोमवार से शनिवार तक मिलती है फिजियोथेरेपी सेवा

सदर अस्पताल में प्रतिदिन 20 से 25 मरीज फिजियोथेरेपी कराने पहुंचते हैं. मरीजों को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक तथा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक थेरेपी दी जाती है. यह सुविधा प्रत्येक सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध रहती है.

इन बीमारियों में मिल रहा लाभ

फिजियोथेरेपी के माध्यम से गर्दन दर्द, कमर दर्द, एड़ी का दर्द, घुटनों का दर्द, गठिया, चेहरे का पक्षाघात (फेशियल पाल्सी), मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव, पोलियो, टेनिस एल्बो, सायटिका, स्लिप डिस्क, कंधे का दर्द, कंधा जाम होना, लकवा, फ्रैक्चर एवं ऑपरेशन के बाद जोड़ों का जाम होना, अर्थराइटिस और स्पॉन्डिलाइटिस जैसी बीमारियों का उपचार किया जा रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार, सही व्यायाम, स्ट्रेचिंग और मैनुअल थेरेपी के जरिए मरीजों की मांसपेशियों की ताकत, लचीलापन और शरीर की कार्यक्षमता में सुधार किया जाता है.

विशेषज्ञ से समय पर लें सलाह

सदर अस्पताल के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार पीठ दर्द, घुटनों में दर्द, गर्दन में अकड़न, चलने-फिरने में परेशानी या किसी चोट के बाद लंबे समय तक दर्द बना रहता है, तो उसे विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए. समय पर शुरू की गई फिजियोथेरेपी कई मामलों में मरीज को जल्द राहत दिलाने और सामान्य जीवन में लौटने में मदद करती है.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >