कौआकोल वन विभाग की नर्सरी में लगी आग

नवादा न्यूज : कचरे के ढेर को जलाने के लिए लगायी थी आग

नवादा न्यूज : कचरे के ढेर को जलाने के लिए लगायी थी आग

प्रतिनिधि, कौआकोल.

प्रखंड परिसर अवस्थित वन विभाग की नर्सरी में अचानक आग लग गयी. इससे कई पेड़-पौधे एवं आस-पास की झाड़ी पूरी तरह चपेट में आ गयी. संयोग अच्छा था कि अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया. अन्यथा, एक बहुत बड़ी घटना घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता था. बता दें कि जिस जगह अगलगी की घटना हुई है, उसके बगल में ही एफसीआइ का गोदाम भी है. वह नुकसान होने से बच गया है. बताया जाता है कि नर्सरी में साफ-सफाई के क्रम में कचरे के ढेर को जलाने के लिए आग लगायी गयी थी. परंतु, आग की लपटें काफी तेज होने के कारण आग काफी फैल गयी. इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना देकर बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DASHRATH MISTRI

DASHRATH MISTRI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >