ककोलत महोत्सव आज से, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

NAWADA NEWS.ककोलत महोत्सव 2026 के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर डीएम रवि प्रकाश ने हरिश्चंद्र स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने पूरे कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.

हरिश्चंद्र स्टेडियम में 27 फरवरी से एक मार्च तक होगा आयोजन, सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

फोटो कैप्शन- आने जाने वाले सड़क का निरक्षण करते अधिकारीप्रतिनिधि, नवादा कार्यालयककोलत महोत्सव 2026 के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर डीएम रवि प्रकाश ने हरिश्चंद्र स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने पूरे कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर को स्टेडियम परिसर में समुचित बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया. साथ ही दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा, ताकि कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित एवं सुचारु बनी रहे. उन्होंने सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षित प्रवेश व निकास, पेयजल, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम स्थल के महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे अधिष्ठापित कर निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ करने को भी कहा गया .

27 फरवरी से एक मार्च तक चलेगा ककोलत महोत्सव

डीएम ने बताया कि हरिश्चंद्र स्टेडियम में ककोलत महोत्सव 27 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित किया जायेगा. तीन दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याएं, लोक कला प्रस्तुतियां व विविध आकर्षक कार्यक्रम होंगे. 27 फरवरी को सुप्रसिद्ध गायक सलमान अली अपनी प्रस्तुति देंगे. इस अवसर पर पंचायत सीरीज के चर्चित माधव यानी बुल्लू कुमार की भी उपस्थिति रहेगी. 28 फरवरी को लोकप्रिय गायक कुमार सत्यम की प्रस्तुति से सांस्कृतिक संध्या और अधिक आकर्षक बनेगी. इसके अतिरिक्त एक मार्च रविवार को प्रातः 11:00 बजे से खेल भवन, नवादा में फरोग-ए-उर्दू सेमिनार का आयोजन किया जायेगा .निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, गोपनीय शाखा प्रभारी, प्रभारी सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, अंचल अधिकारी नवादा सदर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >