सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में नवादा ने गया को हराया

NAWADA NEWS.बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मगध जोन अंतर्गत नालंदा में आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में नवादा ने गया की टीम को तीन विकेट से हराया.गया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 232 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी.

सुमन सौरभ व अर्णव यादव की रही शानदार पारी, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन करा रहा है टूर्नामेंट फोटो कैप्शन- विजेता टीम के खिलाड़ी प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मगध जोन अंतर्गत नालंदा में आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में नवादा ने गया की टीम को तीन विकेट से हराया.गया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 232 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. गया की ओर से रणजी प्लेयर मंगल महरुर ने 23, रंजन ने 33, यशराज ने 46 और प्रीतम ने 32 रन बनाये. नवादा की गेंदबाजी में अर्णव यादव ने शानदार चार विकेट झटके, जबकि सुदर्शन और सागर ने तीन-तीन खिलाड़ियों को आउट किया.जवाब में नवादा की टीम ने 47.4 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाकर जीत हासिल की. नवादा की बल्लेबाजी में सुमन सौरभ नाबाद 62, दीपक यादव 41, हर्ष मान नाबाद 31 और निशांत 38 रन बनाकर टीम की जीत में योगदान दिया. नवादा ने अंतिम विकेट की साझेदारी में 80 रन जोड़कर गया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, जो सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में नवादा की आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बनी. गया की गेंदबाजी में गौरव और गौतम ने दो-दो विकेट लिये. नवादा के शानदार प्रदर्शन करने वाले अर्णव यादव को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी बिहार टीम के कोच केशव कुमार ने प्रदान की.नवादा की शानदार जीत पर संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार मुरारी, सचिव राकेश कुमार, उपाध्यक्ष रंजन कुमार, संयुक्त सचिव सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष अभिषेक पांडे, पूर्व सचिव मनीष आनंद, अरुण यादव, मनीष गोविंद, विकास कुमार, सुभाष प्रसाद, अमित नयन और बबलू वर्मा ने बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >