12 लाख रुपये बिजली बिल बकाये रहने के कारण पूरे गांव की कटी बिजली

NAWADA NEWS.जिले के कौआकोल प्रखंड अंतर्गत लालपुर पंचायत के गुआघोघरा गांव में गुरुवार को विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी.

करीब 200 उपभोक्ताओं पर बकाया, ग्रामीणों ने मीटर गड़बड़ी का लगाया आरोप लालपुर पंचायत के गुआघोघरा गांव में विद्युत विभाग की कार्रवाई फोटो कैप्शन- गांव में लगे ट्रांस्फार्मर की फाइल फोटो प्रतिनिधि, कौआकोल जिले के कौआकोल प्रखंड अंतर्गत लालपुर पंचायत के गुआघोघरा गांव में गुरुवार को विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी. नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने के कारण विभाग ने ट्रांसफॉर्मर से ही आपूर्ति रोक दी, जिससे पूरा गांव की ही बिजली चली गयी और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. विद्युत विभाग के पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने बताया कि गांव के लगभग 200 उपभोक्ताओं पर 12 लाख रुपये से अधिक का राजस्व बकाया है. विभाग से बार-बार नोटिस दिये जाने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि वर्षों से कई उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं. समझाने-बुझाने के प्रयास के बाद भी जब भुगतान नहीं हुआ, तब वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पूरे गांव की बिजली काटने की कार्रवाई की गयी. इधर, स्थानीय ग्रामीण भोली यादव, मंटून यादव, सुरेश मिस्त्री, महेंद्र पासवान, शिवनंदन प्रसाद सहित अन्य लोगों ने बताया कि वे बिल भुगतान के लिए तैयार हैं. उनका आरोप है कि मीटर रीडिंग के अनुसार बिल नहीं भेजकर एकमुश्त हजारों रुपये का बकाया थमा दिया जाता है . उन्होंने मीटर में गड़बड़ी की शिकायत विभागीय कार्यालय में कई बार दर्ज करायी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ. ग्रामीणों ने अविलंब बिजली आपूर्ति बहाल करने और बिल संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की है .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >