होली के मद्देनजर शराब विरोधी कार्रवाई, 543 लीटर जब्त

NAWADA NEWS.होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिले में पुलिस सख्त है. पिछले 24 घंटे में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शराब धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी की गयी, जिसमें कुल 543 लीटर महुआ शराब जब्त की गयी है.

पुलिस ने पांच शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया, कई अवैध भट्टियां ध्वस्त कीं

प्रतिनिधि,नवादा कार्यालय

होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए जिले में पुलिस सख्त है. पिछले 24 घंटे में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शराब धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी की गयी, जिसमें कुल 543 लीटर महुआ शराब जब्त की गयी है. मौके से पुलिस ने शराब कारोबारियों को धर दबोचा और उनके उपयोग की दो बाइक व एक टेंपू भी जब्त किया. मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौनाडीह गांव में छापेमारी कर लगभग 60 लीटर महुआ शराब जब्त की गयी और दो धंधेबाजों को एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. पकड़े गये आरोपितों की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के पनढेंका गांव निवासी गणेश चौहान के बेटे राजकरण चौहान और पीर पेटिया गांव निवासी केदार चौहान के बेटे रविराज कुमार के रूप में हुई.अकबरपुर थाना क्षेत्र के चंडीपुर मजार के पास 140 लीटर महुआ देसी शराब जब्त की गयी, लेकिन सभी धंधेबाज फरार हो गये.हिसुआ थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में चल रहे शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया, जिसमें 200 लीटर महुआ घोल नष्ट किया गया और पांच लीटर महुआ देसी शराब जब्त की गयी. मौके से एक आरोपित मोती चौधरी (स्व. रघु चौधरी के पुत्र) गिरफ्तार किये गये. रजौली थाना क्षेत्र के कारी पहाड़ी जंगल में छापेमारी कर 88 लीटर महुआ शराब जब्त हुई, जबकि मोहगामा जंगल में एक शराब भट्ठी को ध्वस्त कर 125 लीटर महुआ देसी शराब जब्त की, लेकिन सभी धंधेबाज फरार हो गये.

असामाजिक तत्व को त्योहार में खलल डालने नहीं दिया जायेगा

पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय निशु मालिक ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिले में होली को शांतिपूर्ण मनाने के लिए शराब कारोबारियों पर सघन निगरानी और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. किसी भी असामाजिक तत्व को त्योहार में खलल डालने नहीं दिया जायेगा.अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी अभियान में जब्त शराब के मामले में संबंधित थानों में मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम एवं बिहार उत्पाद संशोधित अधिनियम 2016 की धारा 30 (ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.हालांकि, सरकार द्वारा शराबबंदी के दिशा-निर्देशों के बावजूद जिले और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि, शराब खरीदने वालों को अब महंगे दाम पर ही शराब मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >