जनता दरबार में आये दो मामले का हुआ निबटारा

रजौली थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार का हुआ आयोजन

रजौली. थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में जोगनी व सिमरकोल गांव से आये दो मामलों का निबटारा किया गया. इसका नेतृत्व सीओ गुफरान मजहरी व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया. मौके पर अंचल कार्यालय में तैनात अंचल नाजिर शिव शंकर कुमार भी मौजूद रहे. ज्ञात हो कि प्रत्येक शनिवार को जमीन संबंधी मामलों का निष्पादन के लिए सभी थाने में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है. जमीन संबंधित विवाद के निबटारे को लेकर सीओ गुफरान मजहरी ने बताया कि जोगनी गांव निवासी सुमा देवी का विवाद कृष्णा कुमार व सिमरकोल निवासी मुन्नी साव का विवाद ईश्वरी साव के साथ था. उक्त मामलों में दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद दोनों मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. साथ ही अंचलाधिकारी ने कहा कि जमीन से संबंधित विवाद होने पर आपस में झगड़ा न करें. मौके पर राजस्व कर्मचारी दिनेश प्रसाद व अंचल नाजिर शिवशंकर कुमार के अलावे दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

KR MANISH DEV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >