धनियावां पहाड़ी महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने को पूर्व मुखिया ने निकाली कांवड़ यात्रा

Nawada News : नारदीगंज के धनियावां पहाड़ी शिव मंदिर में पूर्व मुखिया अरविंद मिश्रा ने कांवड़ यात्रा निकाली और बाबा महादेव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

Nawada News : प्रखंड के ओड़ो पंचायत के पूर्व मुखिया अरविंद मिश्रा ने ऐतिहासिक द्वापरकालीन धनियावां पहाड़ी महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने तथा क्षेत्र में अमन-चैन और विकास की कामना को लेकर सावन की चौथी सोमवारी को कांवड़ यात्रा निकाली. उन्होंने अपनी धर्मपत्नी चंचला मिश्रा और 30 से अधिक श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ बहोरि बिगहा स्थित तीन नदियों के पवित्र संगम से जल उठाया और धनियावां पहाड़ी पर स्थापित बाबा महादेव का जलाभिषेक किया.

तीन वर्षों से लगातार कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

पूर्व मुखिया अरविंद मिश्रा विगत तीन वर्षों से लगातार संगम स्थल से जल उठाकर धनियावां पहाड़ी स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करते आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह श्रद्धालु अजगैबीनाथ, अशोक धाम और बराबर पहाड़ी में स्थित शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं, उसी तरह धनियावां पहाड़ी पर भी कांवड़ यात्रा की परंपरा स्थापित की जा रही है.

पर्यटन को बढ़ावा मिलने की जताई उम्मीद

अरविंद मिश्रा ने कहा कि कांवड़ यात्रा की परंपरा शुरू होने से धनियावां पहाड़ी जैसे ऐतिहासिक धार्मिक स्थल की पहचान पूरे बिहार में बनेगी. इससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और राजस्व में भी वृद्धि होगी. उन्होंने धनियावां पहाड़ी महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल का दर्जा देने की आवश्यकता पर जोर दिया.

परिवार और समाज की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

जलाभिषेक के बाद उन्होंने परिवार, समाज और राष्ट्र की खुशहाली, समृद्धि एवं आरोग्यता की कामना की. धार्मिक आयोजन में प्रशांत तिवारी, अर्जुन यादव, अरविंद सिंह, उज्ज्वल पांडेय, लाल बाबू, टूटू कुमार, दीपू साव और अमित पांडेय समेत कई अन्य श्रद्धालु शामिल हुए.

Also Read : जनसुनवाई में 14 परिवादों पर हुई सुनवाई, कई मामलों का मौके पर किया गया निष्पादन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >