झारखंड से पटना की ओर जा रहा था ट्रक, चालक को संतुलन बिगड़ा ग्रामीणों की मदद से यातायात बहाल, बाल-बाल बचे लोग. प्रतिनिधि, अकबरपुर. राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-20 पर रविवार को माखर पंचायत अंतर्गत हुडराही ओवरब्रिज पर एक कोयला लदा ट्रक पलट जाने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया. इस घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोयला लदा ट्रक झारखंड राज्य के कोलवाड़ी क्षेत्र से पटना की ओर जा रहा था. इसी दौरान हुडराही ओवरब्रिज पर अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक के पलटते ही सड़क पर कोयला फैल गया और मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया. इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गये. ग्रामीणों के सहयोग से धीरे-धीरे सड़क पर फैले कोयले को हटाया गया और फंसे हुए वाहनों को निकालने का प्रयास किया गया. काफी मशक्कत के बाद आवागमन को पुनः सुचारु कराया जा सका. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने के कारण अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं. मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाये तथा ओवरब्रिज पर गति नियंत्रण के लिए आवश्यक संकेतक और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाये, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके. बताया जाता है कि इन दिनों झारखंड से टैक्स चोरी और टोल टैक्स बचाने के प्रयास में गोविंदपुर प्रखंड व अकबरपुर के रास्ते सैकड़ों कोयला और छड़ लदे ओवरलोड ट्रकों का आवागमन हो रहा है. ट्रक, हाइवा और ट्रेलर तेज गति से चलने के कारण ग्रामीण परेशान हैं. लोगों का कहना है कि इस सड़क पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.
हुडराही ओवरब्रिज पर कोयला लदा ट्रक पलटा, आवागमन रहा बाधित

हुडराही ओवरब्रिज पर कोयला लदा ट्रक पलटा, आवागमन रहा बाधित
Copied link
झारखंड से पटना की ओर जा रहा था ट्रक, चालक को संतुलन बिगड़ा