700 मॉडल विद्यालयों में शुरू हुआ ‘बिहार विद्या साथी’ प्लेटफॉर्म, विद्यार्थियों को 24 घंटे मिलेगा ऑनलाइन शिक्षक का सहयोग

Nawada News : राज्य भर के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में 'बिहार विद्या साथी' इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है. यह पहल कक्षा 9 से 12 तक के लगभग तीन लाख विद्यार्थियों को 24 घंटे ऑनलाइन शिक्षक सहायता प्रदान करेगी.

Nawada News : राज्य के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘बिहार विद्या साथी’ इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया. लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नवादा समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया. इस दौरान प्रभारी जिला पदाधिकारी नीलिमा साहू, जिला स्तरीय पदाधिकारी, शिक्षक एवं प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल की छात्राएं मौजूद रहीं.

कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा ऑनलाइन शिक्षक का सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बिहार विद्या साथी’ के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई आसान और सुगम होगी. कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को 24 घंटे ऑनलाइन शिक्षक उपलब्ध रहेंगे. विद्यार्थी अपनी पसंद के शिक्षक से निःशुल्क लाइव शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे. पढ़ाई के दौरान किसी भी पाठ से जुड़ी समस्या का त्वरित समाधान भी विद्यार्थियों को मिल सकेगा.

तीन लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पहल से करीब तीन लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा. 24x7 वन-टू-वन लाइव ट्यूटर सपोर्ट के लिए लगभग 75 हजार शिक्षक उपलब्ध रहेंगे. प्लेटफॉर्म पर अनलिमिटेड पढ़ाई के साथ एआई टूल्स के जरिए कॉन्सेप्ट लर्निंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी. इससे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान आसानी से मिल सकेगा.

जेईई-नीट की तैयारी भी होगी आसान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर बिहार बोर्ड की पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को जेईई और नीट की तैयारी के लिए भी शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. इसके अलावा एआई आधारित डिजिटल अध्ययन सामग्री के माध्यम से विद्यार्थियों को विषयों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी.

Also Read : 28 अगस्त को मनेगा रक्षाबंधन, राखी बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

छात्राओं से डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील

इस अवसर पर प्रभारी जिला पदाधिकारी नीलिमा साहू ने छात्राओं से सरकार की इस पहल का भरपूर लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि छात्राएं नियमित रूप से डिजिटल शैक्षणिक सुविधाओं का उपयोग करें और अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाएं. उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया.

Also Read : धान की अच्छी फसल और पर्याप्त बारिश की कामना को लेकर अखंड पूजा का समापन, बारिश से ग्रामीणों में खुशी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बब्लू कुूमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >