नवादा जिले में लापता युवक का शव गोंदी पहाड़ी तालाब में मिला, हत्या की आशंका

Bihar Crime News: घटना नवादा जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के पथरा इंग्लिश स्थित गोदी पहाड़ी के पास तालाब में शव मिलने से पूरे इलाके में मातम फैल गया है. मृतक की पहचान गुनामा मोती बीघा निवासी संतोष कुमार सिंह के पुत्र वंशराज के रूप में हुई है. बच्चा शुक्रवार से ही अचानक लापता था. तभी शनिवार को सूचना मिली कि गोदी पहाड़ी स्थित तालाब में एक किशोर का शव पड़ा हुआ है. फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है. प्रारंभिक स्थिति को देखकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं.

Bihar Crime News: (बबलू कुमार )घटना नवादा जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के पथरा इंग्लिश स्थित गोदी पहाड़ी के पास तालाब में 14 साल के किशोर वंशराज का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

मृतक की पहचान गुनामा मोती बीघा निवासी संतोष कुमार सिंह के पुत्र वंशराज के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है.

क्या है पूरी घटना?

बताया जाता है कि वंशराज शुक्रवार से अचानक लापता था. परिजन और ग्रामीण लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे. लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था. इसी दौरान शनिवार को सूचना मिली कि गोदी पहाड़ी स्थित तालाब में एक किशोर का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.

शव की पहचान वंशराज के रूप में होते ही परिवार में कोहराम मच गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की.

घटना पर पुलिस ने क्या बताया?

वहीं मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक स्थिति को देखकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं.

आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गुनामा स्थित काली मंदिर के पास सड़क पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की.

घटना पर परिवार की क्या है मांग?

सड़क जाम के कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा. मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी रही. अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >