Bihar Crime: नवादा में अपराधियों ने पीट-पीट कर की युवक की हत्या, फिर शव को शोभिया नदी में फेंका

Bihar Crime: नवादा में अपराधियों ने पीट-पीट कर एक युवक की हत्या कर दी है. घटना के बाद शव को शोभिया नदी में फेंक कर फरार हो गए.

Bihar Crime: नवादा नगर थाना क्षेत्र के शोभिया मंदिर के पीछे नदी से एक शव को पुलिस ने बरामद किया है. उसके शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान हैं. कयास लगाया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने युवक की पीट-पीट कर हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया है. शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कुंभी बेलदरिया निवासी उपेंद्र चौधरी के बेटे सुमित कुमार के रूप में हुई है.

युवक के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान

नगर थाने में उसकी गुमशुदगी का 10 फरवरी 2025 को परिजनों ने मामला दर्ज कराया था. लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर पुलिस व्यस्त थी. इस कारण युवक की तलाश के लिए पुलिस कोई पहल नहीं कर पायी थी. लेकिन, दो दिन बाद नगर थाना क्षेत्र की राजदेवर कॉलोनी के पास शोभिया नदी से गुम युवक शव बरामद हुआ है. परिजनों के अनुसार, समय पर पुलिस कार्रवाई करती, तो व्यक्ति की जान नहीं जाती. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

क्या कहते हैं थानेदार

इस बाबत थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि बरामद शव के शरीर पर कई गहरे जख्म हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की पीट-पीट कर हत्या की गयी है. शव को ठिकाना लगाने को लेकर नदी में फेंक दिया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

पुलिस की कार्यशैली पर सवार

बता दें कि आये दिन किसी न किसी आपराधिक घटना लगातार होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है. अगर, समय पर पुलिस तत्परता दिखाती, तो शायद युवक की लाश उठाने की नौबत नहीं आती.

Also Read: Bihar News: इंटर की परीक्षा देने पहुंची युवती प्रेम की परीक्षा में हुई पास, एग्जाम सेंटर से निकलते ही प्रेमी संग लिए सात फेरे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >