नवादा: सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के तहत बीडीओ ने सुनीं लोगों की समस्याएं

नवादा के मेसकौर में 'सबका सम्मान-जीवन आसान' अभियान के तहत बीडीओ अश्विनी कुमार ने आम लोगों की समस्याओं को सुना. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सोमवार और शुक्रवार को कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और आगंतुकों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करें.

Nawada News : नवादा जिले के मेसकौर में सात निश्चय-3 के अंतर्गत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अश्विनी कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

सोमवार और शुक्रवार को कार्यालयों में अनिवार्य रूप से रहेंगे पदाधिकारी

बीडीओ ने निर्देश दिया कि सप्ताह में दो दिन, सोमवार एवं शुक्रवार को सभी पदाधिकारी अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके. एक से अधिक कार्यालयों का प्रभार संभालने वाले अधिकारी भी निर्धारित समय के अनुसार सभी कार्यालयों में उपस्थित होकर लोगों से मिलेंगे.

आगंतुकों के लिए बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश

उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. साथ ही प्रत्येक कार्यालय में आगंतुक पंजी का नियमित संधारण, शिकायतों की प्रविष्टि और उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.

प्रतिदिन होगी आगंतुकों की रिपोर्टिंग

बीडीओ ने कहा कि प्रखंड, पंचायत एवं जिला स्तर पर प्रतिदिन कार्यालयों में आने वाले आगंतुकों की संख्या की रिपोर्ट भेजना अनिवार्य होगा. किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर संबंधित पदाधिकारी को तत्काल अपने वरीय अधिकारी को सूचना देने का निर्देश भी दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >