कादीरगंज के पास बारात पर हमला, दूल्हे के पिता समेत चार घायल

Nawada News. जिले के कादीरगंज थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने एक बारात को निशाना बनाकर जमकर उत्पात मचाया.

कौआकोल के जोराबडीह से नवादा आ रही थी बारात, असामाजिक तत्वों ने की मारपीट कैप्शन-सदर अस्पताल में इलाज के दौरान लगी बारातियों की भीड़ प्रतिनिधि, नवादा नगर जिले के कादीरगंज थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने एक बारात को निशाना बनाकर जमकर उत्पात मचाया. कौआकोल प्रखंड के जोराबडीह गांव से नवादा की ओर जा रही बारात पर कादीरगंज के समीप अज्ञात बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया. इस हमले और मारपीट की घटना से बारातियों में अफरा-तफरी मच गयी. इस हिंसक झड़प में दूल्हे के पिता समेत चार लोग घायल हुए हैं. घायलों की पहचान अशोक कुमार (50 वर्ष) और कृष्ण कुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई है. इनके अलावा डिम्पल कुमार (18 वर्ष) और चंदन कुमार (17 वर्ष) भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. सभी घायलों को तुरंत नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति स्थिर बतायी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हमले के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में तनाव का माहौल है और पीड़ित परिवार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए स्थानीय स्तर पर पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >