Nawada News : नगर पूजा समिति की नयी कार्यकारिणी का गठन रविवार को किया गया. शहर के दुल्हन बैंक्वेट हॉल में समिति के अध्यक्ष अंशुमान शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर क्षेत्र की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए. बैठक में आगामी दुर्गा पूजा पर्व को हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.
इस दौरान पूजा समितियों के सदस्यों ने पूजा के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं, उनके निराकरण और व्यवस्था में आवश्यक सुधार को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये. साथ ही पूजा के सफल संचालन के लिए प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एकजुट होकर काम करने का निर्णय लिया गया.
नयी कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नगर पूजा समिति का विस्तार किया गया. इंदिरा गांधी चौक निवासी जितेंद्र कुमार को नगर पूजा समिति का जिला संयोजक बनाया गया. वहीं मीडिया प्रभारी के रूप में राजू कुमार, सोनू वर्मा, मंटू कुमार, रंजीत कुमार, नीरज कुमार और ब्रजेश कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गयी.
समिति के मुख्य पदाधिकारियों का हुआ चयन
समिति के अध्यक्ष अंशुमान शर्मा, सचिव नरेश विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार (होम लाइट), संरक्षक डॉ. आर. पी. साहू, हरि कृपाल और राजकुमार गुप्ता तथा संयोजक जितेंद्र कुमार बनाये गये.
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अरुण केसरी, संतोष कुमार चौरसिया, श्रवण कुमार, अनिल कुमार, पवन कुमार गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, चंद्रिका प्रसाद, देवेंद्र कुमार, रंजन कुमार, कार्तिक कुमार और विवेक कुमार को शामिल किया गया.
प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर
समिति के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सभी पूजा समितियां प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगी. नगर में शांति और सौहार्द का माहौल बनाए रखने के लिए सभी समितियां आपसी समन्वय के साथ काम करेंगी. बैठक में पूजा आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया.
