ड्यूटी पर जाते समय शिक्षक का एटीएम गिरा, खाते से 35 हजार गायब

पकरीबरवां प्रखंड अंतर्गत धमौल थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला

नवादा. जिले के पकरीबरवां प्रखंड अंतर्गत धमौल थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,जहां एटीएम कार्ड गुम होने के बाद अज्ञात बदमाशों ने खाते से 35 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली हैं .घटना दुधैला गांव निवासी शिक्षक रंजित कुमार पासवान के साथ सोमवार को हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक रंजित कुमार पासवान ड्यूटी पर जाने के दौरान किसी स्थान पर अपना एटीएम कार्ड गिरा बैठे. उन्हें जब तक कार्ड गुम होने का आभास होता और वे उसे ब्लॉक कराने की प्रक्रिया पूरी करते, उससे पहले ही शातिर अपराधियों ने मौके का फायदा उठाते हुए उनके बैंक खाते से 35 हजार रुपये उड़ा लिए. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित शिक्षक भागते हुए धमौल थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए धमौल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संदिग्धों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल है और पुलिस ने आमजन से एटीएम व बैंकिंग सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharmendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >