गलत बिजली बिल आने से दूरदर्शन केंद्र के अधिकारी हो रहे परेशान

नवादा : गलत बिजली बिल से आम नागरिक के साथ-साथ सरकारी कार्यालय के अधिकारी भी परेशान हो रहे हैं. ऐसा ही एक कार्यालय है दूरदर्शन केंद्र नवादा है, जो कि भारत सरकार की संस्था होते हुए आम जनता व गरीब वर्ग का एक मात्र मनोरंजन व ज्ञान वर्धक माध्यम है. इस कार्यालय का बिजली बिल […]

नवादा : गलत बिजली बिल से आम नागरिक के साथ-साथ सरकारी कार्यालय के अधिकारी भी परेशान हो रहे हैं. ऐसा ही एक कार्यालय है दूरदर्शन केंद्र नवादा है, जो कि भारत सरकार की संस्था होते हुए आम जनता व गरीब वर्ग का एक मात्र मनोरंजन व ज्ञान वर्धक माध्यम है. इस कार्यालय का बिजली बिल भुगतान मार्च 2016 तक का किया जा चुका है, जो प्राय: आठ हजार से 13 हजार रुपये के मध्य आया करता था. परंतु 13 जून 16 को ऑनलाइन बिल रीडिंग कार्यालय में पहली बार किया गया और 9079 यूनिट बिजली दिखाया गया.
इसका बिल दो लाख 86 हजार 9 सौ 91 रुपये दिया गया. इस गलत बिल के सुधार को लेकर 15 जून 16 को लिखित शिकायत की गयी. इसका क्रमांक 126 है. सुधार करने हेतु कई बार सहायक अभियंता राजस्व व अन्य कर्मचारियों से संपर्क किया गया, परंतु इसका निष्पादन अभी तक नहीं हो सका है. इसके लिए स्वयं दूरदर्शन के सहायक अभियंता निरंजन कुमार बिजली कार्यालय का चक्कर काट चुके हैं. जिला स्थित बिजली कार्यालय के प्राय सभी अधिकारी से दूरभाष पर शिकायत कर चुके हैं. परंतु बिल में सुधार नहीं हो सका है और दूरदर्शन में बिजली बिल आवंटन रहते हुए भी भुगतान नहीं कर सका है. गलत बिल का उनका डीपीएस भी बढ़ने का डर बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >