नवादा नगर : शहर के वार्ड नंबर छह में न्यू एरिया दुर्गा मंडप के पास कचरा व अन्य गंदगी सीधे कच्चे रास्ते में गिरा देने से क्षेत्र में लोगों को काफी परेशानी हो रही है. दुर्गा मंडप के पश्चिम गली में पैदल पार करना भी मुश्किल हो गया है. गली में पसरा रहने वाला गोबर, पशुओं की गंदगी से स्थानीय लोगों में बीमारी होने का खतरा हो गया है. बरसात के कारण स्थिति और भी खराब हो गयी है.
स्थानीय अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से गली व नाली का निर्माण नहीं कराया गया है. इसके कारण मुहल्ले का कचरा सड़कों पर ही फैला रहता है. खटाल का गोबर की निकासी नहीं होने से स्थानीय लोग संक्रमण के शिकार हो सकते हैं. इस संबंध में कई बार शिकायत के बाद भी नगर पर्षद कोई ध्यान नहीं दे रहा है.
