महिलाओं के निशाने पर नीतीश व राजबल्लभ

नवादा सदर : बुधवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) द्वारा राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद विधायक राजबल्लभ यादव का प्रजातंत्र चौक पर पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया. जुलूस आंबेडकर पार्क से निकल कर शहर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण कर प्रजातंत्र चौक पर आकर सभा में तब्दील हो […]

नवादा सदर : बुधवार को अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) द्वारा राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद विधायक राजबल्लभ यादव का प्रजातंत्र चौक पर पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया.
जुलूस आंबेडकर पार्क से निकल कर शहर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण कर प्रजातंत्र चौक पर आकर सभा में तब्दील हो गयी. ऐपवा की राज्य सचिव कॉमरेड शशि यादव ने सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया और कहा कि महिला सशक्तीकरण का ढोंग रचने वाली सरकार सिर्फ राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है.
पूरे बिहार में महिला व बच्चियों को दुष्कर्म का शिकार बनाया जा रहा है. सरकार ऐसे लोगों को बचाने में जुटी है. शशि यादव ने सरकार से मांग की कि दुष्कर्म के आरोपित नवादा विधायक राजबल्लभ यादव की विधान सभा सदस्यता समाप्त की जाये. मौके पर जिले की ऐपवा सचिव कॉमरेड सावित्री देवी, जिलाध्यक्ष सुदामा देवी, मीना देवी, गुलाबी देवी, सरस्वती देवी, जयमंति देवी व अन्य महिलाएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >