पाइप लाइन बिछाने में कट रहे टेलीफोन तार

नवादा नगर. शहरी क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने के चक्कर में जगह-जगह का टेलीफोन केबुल कट रहा है. मंगलवार को टेलीफोन विभाग के कर्मचारी केबुल को ठीक करने में व्यस्त दिखे. सुधा शर्मा डीपी के पास तार को ठीक कर रहे कर्मचारी राजाराम प्रसाद, महेंद्र प्रसाद व राजकिशोर सिंह ने कहा कि तार कटने से […]

नवादा नगर. शहरी क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने के चक्कर में जगह-जगह का टेलीफोन केबुल कट रहा है. मंगलवार को टेलीफोन विभाग के कर्मचारी केबुल को ठीक करने में व्यस्त दिखे. सुधा शर्मा डीपी के पास तार को ठीक कर रहे कर्मचारी राजाराम प्रसाद, महेंद्र प्रसाद व राजकिशोर सिंह ने कहा कि तार कटने से पूरे एरिया में टेलीफोन सेवा ठप पड़ जाता है.
तार की मरम्मत कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि इस प्रकार की समस्या कई स्थानों पर हो रही है. पाइप के लिए गड्ढे करते समय तार कट जाता है. काम कर रहे महेंद्र प्रसाद का सेवा अवधी बुधवार को समाप्त हो रही है. बावजूद वह काम के आखिरी दिन भी तारों को सुधारने में जुटे रहे. आम लोगों ने भी उनके काम के प्रति समर्पण की सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >