मोसमा पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने को घेरा

वारिसलीगंज : वारिसलीगंज थानाध्यक्ष के विरुद्ध मगंलवार को मोसमा पंचायत के मुखिया के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 21 अगस्त को मीरचक निवासी सह झारखंड पुलिस अजय राजवंशी की हत्या के नामजद अभियुक्त रहे पूर्व मुखिया मनोज महतो, राकेश कुमार, पप्पू महतो, छोटू […]

वारिसलीगंज : वारिसलीगंज थानाध्यक्ष के विरुद्ध मगंलवार को मोसमा पंचायत के मुखिया के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 21 अगस्त को मीरचक निवासी सह झारखंड पुलिस अजय राजवंशी की हत्या के नामजद अभियुक्त रहे पूर्व मुखिया मनोज महतो, राकेश कुमार, पप्पू महतो, छोटू कुमार व संजु देवी को बचाने के उद्देश्य से स्थानीय थाने में आरोपित राकेश कुमार की मां से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसमें मृतक अजय राजवंशी सहित कुल छह लोगों को आरोपित बनाया गया है.
एक घटना में फिर से झूठी प्राथमिकी दर्जकरने से आक्रोशित मोसमा पंचायत के सैकड़ों लोगों ने थानाध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह विरुद्ध जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सही घटना में प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी बरतने वाले थानाध्याक्ष हत्या जैसी जघन्य घटना में मोटी रकम लेकर पंचायत को फिर से अशांत करना चाहते हैं. कहा गया कि अगर प्राथमिकी में दर्ज दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गयी तो वे लोग सड़क पर संघर्ष के लिए उतारू हो जायेंगे. विरोध प्रदर्शन के बाद सैकड़ों हस्ताक्षर युक्त प्रति एसपी को सौंप कर मनमानी कर रहे थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गयी.
मृतक के परिजनों में आक्रोश
थानाध्यक्ष पर दोरंगी नीतियों का आरोप लगा सैकड़ों की संख्या में पहुंचे मृतक अजय के परिजनों में काफी आक्रोश दिख रहा था. पत्नी सुमित्रा देवी, मां मंती देवी, बहन शिला देवी आदि ने थानाध्यक्ष से सवालिया लहजे में कहा कि क्या भाई, बेटा व पति की हत्या कोई एक साथ कर सकता है? भीड़ के बीच थानाध्यक्ष की बोलती बंद रही. महिलाओं ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर हत्या पर कार्रवाई की जगह पुलिस की राजनीति होती रही, तो पंचायत की तमाम महिलाएं सड़क से सदन तक संघर्ष करने को उतारू हो जायेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >