कोर्ट के पास पांच माह से एटीएम बंद

नवादा सदर : व्यवहार न्यायालय के पास एसबीआइ की एटीएम पिछले पांच महीनों से बंद है. इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. न्यायालय द्वारा कोर्ट परिसर से सर्वर हटाये जाने के बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा इस संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिये जाने के कारण बैंक इसे खोलने में […]

नवादा सदर : व्यवहार न्यायालय के पास एसबीआइ की एटीएम पिछले पांच महीनों से बंद है. इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. न्यायालय द्वारा कोर्ट परिसर से सर्वर हटाये जाने के बाद पीडब्ल्यूडी द्वारा इस संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिये जाने के कारण बैंक इसे खोलने में अपनी असमर्थता जता रही है. पिछले पांच माह से एटीएम बंद रहने के कारण कोर्ट के आस पास रहने वाले लोगों को पैसे निकालने में काफी परेशानी होती है.स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक प्रेम कुमार ने बताया कि जब तक अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं प्राप्त होगा एटीएम खोलना मुनासिब नहीं है. गौरतलब है कि इस एटीएम के खुलने के बाद प्रतिदिन यहां सैकड़ों लोग पैसे की निकासी करते थे. यहां एटीएम बंद रहने से दूसरे स्थान पर जाकर पैसे निकालना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >