गोविंदपुर : बकसौती आंगनबाड़ी केंद्र 27 पर बच्चों का मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है. केंद्र के बच्चे शालिनी, साकिया, राकी, रोजी आदि ने बताया कि खाना हमलोग को नहीं मिलता है. छुट्टी के समय सिर्फ बिस्कुट दिया जाता है. बच्चों के अभिभावक जैवुन निशा, जुबैदा खातून, जमिला खातून, सलमा खातून आदि लोगों ने बताया कि टीएचआर का होम राशन इस बार नहीं दिया गया है. पिछले माह में वितरण हुआ था. हम लोगों का दो किलो चावल व एक पाव मटर का दाल मिला था. बच्चों की नियमित पढ़ाई भी नहीं होती है. यहां कभी कोई पदाधिकारी जांच करने नहीं आते हैं. इसके कारण सेविका मनमाने तरीके से काम करती है. सेविका अनसरी खातून ने बताया कि मेनू के अनुसार राशन ही नहीं मिलता है, तो हम कहां से दें. सीडीपीओ ने बात करने पर बताया कि जांच करायी जायेगी.
बच्चों को नहीं मिलता मध्याह्न भोजन!
गोविंदपुर : बकसौती आंगनबाड़ी केंद्र 27 पर बच्चों का मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है. केंद्र के बच्चे शालिनी, साकिया, राकी, रोजी आदि ने बताया कि खाना हमलोग को नहीं मिलता है. छुट्टी के समय सिर्फ बिस्कुट दिया जाता है. बच्चों के अभिभावक जैवुन निशा, जुबैदा खातून, जमिला खातून, सलमा खातून आदि लोगों ने बताया […]
