छह विकेट से पब्लिक एकादश विजयी
नवादा नगर : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित फ्रेंडली क्रिकेट मैच में जिला प्रशासन एकादश व पब्लिक एकादश के बीच हुए मुकाबले में पब्लिक एकादश ने छह विकेट से जीत दर्ज की. हरिश्चंद्र स्टेडियम के मैदान में हुए मुकाबले में प्रशासन एकादश के उप कप्तान एसडीओ राजेश कुमार ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पब्लिक एकादश के कप्तान सह समाजसेवी आरपी साहु के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया. ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में कप्तान एसपी विकास बर्मन व एसडीओ राजेश कुमार ने शुरुआत की.
प्रशासन एकादश की टीम अपने निर्धारित 15 ओवरों मे 171 रनों का स्कोर खड़ा किया. उप कप्तान ने चौकों-छक्कों की मदद से 46 रन बनाये, जबकि कप्तान एसपी विकास बर्मन ने नॉट आउट रहते हुए 71 रनों का योगदान किया. जवाब में खेलने उतरी पब्लिक एकादश की टीम ने लाजवाब बल्लेबाजी के बदौलत चार गेंद शेष रहते 174 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.
दर्शकों से भरे स्टेडियम में दोनों तरफ के खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. पब्लिक एकादश की ओर से अफसर नवाब ने 68 व अरुण कुमार ने 43 रन का स्कोर किया. प्रशासन एकादश की ओर से कप्तान एसपी विकास वर्मन, एसडीओ राजेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी मो शिवुगतुल्ला, प्रशिक्षु डीएसपी मनोज कुमार पांडेय, एसआइ चंदन कुमार, एसआइ मनोज कुमार, सदर प्रखंड बीडीओ प्रभाकर सिंह, जैकी हैदर, अनिकेत कुमार, संदीप कुमार, शंभु कुमार व पब्लिक एकादश की ओर से कप्तान आरपी साहु, पत्रकार साकेत बिहारी, सुधीर कुमार, विशाल साहनी, वार्ड पार्षद प्रशांत राय, विकास कुमार, अरुण कुमार, श्यामदेव मोदी, मनोज कुमार, सुभाष प्रसाद, अजय कुमार आदि ने शानदार प्रदर्शन किया गया. मैन ऑफ द मैच का खिताब अफसर नवाब को दिया गया. अंपायर की भूमिका राजेश कुमार व अलख देव यादव ने निभायी. स्कोरर की भूमिका सुभाष प्रसाद, कमेंटेटर श्रवण कुमार बरनबाल के साथ पहली पारी में एसडीओ राजेश कुमार व दुसरी पारी में पत्रकार विशाल साहनी ने मैच कमेंटेटर की भूमिका निभायी.
