कन्हाई लाल साहू का जयंती समारोह 25 को

सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित मेधावी छात्रों का होगा सम्मान नवादा कार्यालय : अखिल भारतीय कन्हाई लाल साहू विचार मंच के तत्वावधान में दानवीर शिक्षा प्रेमी कन्हाई लाल साहू की जयंती समारोह नगर भवन में 25 अगस्त को पूरे उल्लास के साथ मनाया जायेगा. मंच के संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र विशाल ने कहा है कि जिले के प्रतिभाओं […]

सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित मेधावी छात्रों का होगा सम्मान
नवादा कार्यालय : अखिल भारतीय कन्हाई लाल साहू विचार मंच के तत्वावधान में दानवीर शिक्षा प्रेमी कन्हाई लाल साहू की जयंती समारोह नगर भवन में 25 अगस्त को पूरे उल्लास के साथ मनाया जायेगा. मंच के संस्थापक अध्यक्ष राजेंद्र विशाल ने कहा है कि जिले के प्रतिभाओं को उभारने के लिए शिक्षा जगत में कन्हाई बाबू की अतुलनीय योगदान रहा हैं.
कन्हाई बाबू ने लोगों को शिक्षित करके विकास व उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ने का सपना कई दशक पहले देखा था. उसी सपने ने शहर के प्रतिष्ठित संस्थान केएलएस कॉलेज व केएलएस स्कूल के रूप में आकार लिया. कई पीढ़ियों ने इन प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ कर देश दुनिया में इस जिले की मिट्टी की धमक बिखेरी हैं. उसी महान विभूति के जन्म जयंती पर नगर भवन नवादा में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाने हैं. इसके अंतर्गत केएलएस कॉलेज व स्कूल में कन्हाई बाबू के कांस्य प्रतिमा पर प्रातःकाल में माल्यार्पण किया जायेगा. पूर्वाह्न 10 बजे से नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ चयनित मेधावी विद्यार्थियों को मेडल व पुस्तक देकर सम्मानित भी किया जाना हैं. शिक्षा क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवा देनेवाले शिक्षाविदों को भी चादर देकर सम्मानित किया जायेगा.
कार्यक्रम कन्हाई बाबू के विचारधाराओं के अनुरूप जन-जन तक शिक्षा के ज्योति को जलाने के लिए विगत 19 वर्षों से चलाया जा रहा हैं. इस दौरान साहु समाज के जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार, मंत्री सत्येंद्र प्रसाद, अंबिका प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष हीरा साव, युवा अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, वजीर प्रसाद सहित अन्य समाजसेवी, शिक्षाविद उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >