शराब के धंधे में गिरफ्तार लोगों का करायें स्पीडी ट्रायल

बैठक के दौरान पूर्ण शराबबंदी पर दिया गया जोर 15 अगस्त को लेकर सतर्कता बरतें थानेदार : एसपी नवादा, सदर : बुधवार को पुलिस कप्तान विकास बर्मन ने थानाध्यक्षों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक की. पिछले महीने हुए अपराधों की समीक्षा करने के साथ ही थानाध्यक्षों द्वारा किये गए कार्यों की भी समीक्षा […]

बैठक के दौरान पूर्ण शराबबंदी पर दिया गया जोर
15 अगस्त को लेकर सतर्कता बरतें थानेदार : एसपी
नवादा, सदर : बुधवार को पुलिस कप्तान विकास बर्मन ने थानाध्यक्षों के साथ अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक की. पिछले महीने हुए अपराधों की समीक्षा करने के साथ ही थानाध्यक्षों द्वारा किये गए कार्यों की भी समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान एसपी ने सभी थानाध्यक्षों से पूर्ण शराब बंदी को प्राथमिकता के तहत कार्य करने तथा इस मामले में गिरफ्तार लोगों के खिलाफ सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल कराने की बात कही. एसपी ने कहा कि किसी भी कीमत पर शराब का धंधा बरदाश्त नहीं होगा. एसपी ने सभी थानाध्यक्षों से 15 अगस्त को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया.
अपहरण के मामले में संबंधित थानाध्यक्षों को कांड से जुड़े आरोपित को गिरफ्तार करने का भी निर्देश दिया. एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए इसे जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक में एसडीपीओ संजय पांडेय, उपेन्द्र यादव, मेजर रमेश कुमार शाह, इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश सिंह, अंजनी कुमार, संजय कुमार, रंजीत कुमार, साजिद अख्तर, रंजन कुमार, प्रमोद कुमार, धर्मेन्द्र कुमार सहित सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >