मनचलों की करतूत से परेशान हैं छात्राएं, शिकायत

अभ्यास विद्यालय के पास जमे रहते हैं मनचले बुधवार को शिकायत पर पहुंचे पैंथर के जवान नवादा,सदर : लगभग एक दर्जन शिक्षण संस्थाओं का केंद्र रहे अभ्यास मध्य विद्यालय के पास सड़कछाप मनचलों की करतूत से छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मनचले राह चलती छात्राओं पर कमेंट करने के साथ ही […]

अभ्यास विद्यालय के पास जमे रहते हैं मनचले
बुधवार को शिकायत पर पहुंचे पैंथर के जवान
नवादा,सदर : लगभग एक दर्जन शिक्षण संस्थाओं का केंद्र रहे अभ्यास मध्य विद्यालय के पास सड़कछाप मनचलों की करतूत से छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मनचले राह चलती छात्राओं पर कमेंट करने के साथ ही द्विअर्थी भाषा का प्रयोग कर छात्राओं को परेशान करते हैं.
बुधवार की सुबह 10 बजे कुछ मनचलों ने ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्राओं के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों की शिकायत पर पैंथर जवान ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर मनचलों को खदेड़ दिया. गौरतलब है कि इस स्थान के पास प्रोजेक्ट स्कूल, अभ्यास विद्यालय, जीवन ज्योति स्कूल, ज्ञान भारती स्कूल, अनुसूचित स्कूल के साथ ही कई प्राइवेट कोचिंग और ट्यूशन सेंटर हैं. सुबह से ही पढ़ने वाली छात्राओं की भीड़ इस रास्ते पर होती है. कई स्थानीय लोगों ने पैंथर जवान द्वारा त्वरित पहुंचकर की गयी कार्रवाई पर खुशी जतायी है. प्रशासन से इस रास्ते में हमेशा पुलिस गश्त कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >