नवादा नगर : स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार अभियान के तहत जिले के स्कूलों में सफाई व्यवस्था से जुड़ी जानकारियां मानव संसाधन विकास मंत्रालय आॅनलाइन तरीके संपर्क में है. ऑनलाइन या मोबाइल के सहारे इन स्कूलों में साफ-सफाई की व्यवस्था का मूल्यांकन किया जा रहा है.
साथ ही, सफाई को बेहतर बनाने के लिए जानकारी भी उपब्ब्ध करायी जा रही है. जिले के लगभग 120 स्कूलों ने इसके तहत ऑनलाइन सूचना उपलब्ध करायी है. बेहतर सफाई वाले जिले के 50 स्कूलों को इसके लिए पुरस्कृत किया जायेगा. पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त तक निर्धारित की गयी है. विद्यालयों से पानी के स्रोत, पीने का पानी कैसे जमा किया जाता है, पानी की गुणवत्ता जांच होती है या नहीं, शौचालय के लिए पानी है या नहीं जैसी पेयजल व शौचालय से जुड़ी जानकारियां मांगी गई हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
जिला के लगभग 120 स्कूलों ने स्वच्छता पुरस्कार के लिए मानव संसाधन विभाग से जारी फार्मेट में आवेदन किये हैं. 12 अगस्त तक इसके लिए आवेदन करना है. सफाई व्यवस्था के मामले में अपने स्कूल के मापदंड को मापने के लिए इसका उपयोग जरूर करना चाहिए. जिला में लगभग 50 स्कूलों को पुरस्कृत किया जाना है.
प्रमोद कुमार, एमआईएस संभाग प्रभारी
