अवैध संबंध का विरोध करने पर की पिटाई

पीड़िता ने पति सहित ससुरालवालों पर दर्ज करायी प्राथमिकी नवादा (सदर) : पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या की नियत से मारपीट करने का आरोप नगर थाने में दर्ज किया गया है. ससुरालवालों पर दहेज मांगने का भी आरोप लगाया गया है. राजेंद्र नगर निवासी दीपेंद्र कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी ने […]

पीड़िता ने पति सहित ससुरालवालों पर दर्ज करायी प्राथमिकी

नवादा (सदर) : पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या की नियत से मारपीट करने का आरोप नगर थाने में दर्ज किया गया है. ससुरालवालों पर दहेज मांगने का भी आरोप लगाया गया है. राजेंद्र नगर निवासी दीपेंद्र कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी ने नगर थाने में दिये आवेदन में कहा है कि शनिवार की सुबह नौ बजे मेरे पति,
भैंसुर अशोक कुमार, गोतनी संजू देवी, सास कौशल्या देवी ने एक कमरे में बंद कर मारपीट की. आवेदन में कहा है कि गोतनी संजू देवी ने घर से छुरा से हमला किया, जिसमें मैं बुरी तरह जख्मी हो गयी. प्रीति ने कहा है कि मेरे पति का मेरी गोतनी संजू देवी का अवैध संबंध है, जिसे कई बार देख चुकी हूं. प्रीति ने आरोप लगाया है कि हमेशा गलत आरोप लगा कर पिटाई की जाती है. मेरे मायके से हमेशा पैसे की मांग की जाती है. प्रीति ने न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >