मोबाइल छीनने व मारपीट की दर्ज करायी प्राथमिकी

नवादा : नगर थाना क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी सतेंद्र कुमार ने ओहारी पंचायत के पचोहिया निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र अवधेश मुखिया पर 20 जुलाई को सर्किट हाउस के समीप मारपीट कर मोबाइल छीनने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिये आवेदन में सत्येंद्र कुमार ने कहा है कि अवधेश मुखिया से चार हजार ईंट […]

नवादा : नगर थाना क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी सतेंद्र कुमार ने ओहारी पंचायत के पचोहिया निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र अवधेश मुखिया पर 20 जुलाई को सर्किट हाउस के समीप मारपीट कर मोबाइल छीनने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

दिये आवेदन में सत्येंद्र कुमार ने कहा है कि अवधेश मुखिया से चार हजार ईंट के लिए 20 हजार रुपये जमा दिया था. छह महीने बाद भी ईंट नहीं पहुंचने पर ईंट से संबंधित बात की गयी, तो मुखिया ने मारपीट करते हुए मेरे पास रहे सैमसंग मोबाइल छीन लिया. नगर थाने की पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >