सब्जियों की कीमत में उछाल ने बिगाड़ा रसोई का जायका

परेशानी. ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार में नहीं आ रहीं हरी सब्जियां किलो के बजाय लोग ग्राम में खरीद रहे हरी सब्जियां नवादा (सदर) : बरसात के मौसम में हरी सब्जियों की कीमतों में आयी उछाल ने रसोई घरों का जायका बिगाड़ दिया है. ग्रामीण क्षेत्रों से आनेवाली सब्जियां बाजार में नहीं पहुंच पा रही हैं. […]

परेशानी. ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार में नहीं आ रहीं हरी सब्जियां

किलो के बजाय लोग ग्राम में खरीद रहे हरी सब्जियां
नवादा (सदर) : बरसात के मौसम में हरी सब्जियों की कीमतों में आयी उछाल ने रसोई घरों का जायका बिगाड़ दिया है. ग्रामीण क्षेत्रों से आनेवाली सब्जियां बाजार में नहीं पहुंच पा रही हैं. इसके कारण हरी सब्जी कम मिल रही हैं. सब्जी बाजार में हरी सब्जियों की आवक कम होने से कीमत बढ़ गयी है. इसके कारण थैलों में अब किलो के बजाय ग्राम में सब्जियां घर तक पहुंच रही हैं.
ज्यादा बारिश का सब्जियों पर पड़ता है
असर : प्रत्येक साल बरसात के मौसम में हरी सब्जियों का लत बरबाद हो जाने के बाद सब्जियों की आवक नवादा बाजार में कम हो जाती है. इस वर्ष भी बरसात के दिनों में सब्जियों की आवक नहीं हो रही है. सब्जियों की कम होने से इसकी कीमत भी काफी बढ़ गयी है. शुक्रवार को भी नवादा सब्जी बाजार में ग्रामीण इलाकों व बिहारशरीफ से हरी सब्जियों को कम आवक हुई. कम आवक होने के कारण कीमतें डेढ से दो गुणा तक बढ़ गयी है. हरी सब्जियों की कीमत में वृद्धि के बाद लोग अब आलू की सब्जी पर ही काम चला रहे हैं.
सब्जियों की आवक कम होने से बढ़ी कीमत
आलू से चलाना पड़ रहा काम
सब्जियों की कीमतों में आयी उछाल से किचन का जायका ही बदल गया है. बच्चे भी एक प्रकार की सब्जी नहीं खाते हैं. अब हरी सब्जी के बजाय आलू की सब्जी से काम चलाना पड़ रहा है.
अरुणिमा कुमारी, न्यू एरिया, चौरसिया कॉलोनी
बरसात के दिनों में हर साल सब्जी की कीमत बढ़ने से घर तक पहुंचने वाली सब्जी का थैला हल्का हो जाता है. ऐसे में हरी सब्जी के बजाय दूसरे प्रकार की डिश से काम चलाना पड़ता है.
नीलम कुमारी,न्यू एरिया नवादा
क्या कहते हैं दुकानदार
सब्जी बाजार में हरी सब्जियां कम आने से बाजार की रौनक भी कम हो गयी है. लोग किलो के बजाय ग्राम में सब्जियां खरीद रहे हैं.
मनिरुद्दीन, नवादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >